Showing posts with label Hindi Stories. Show all posts
Showing posts with label Hindi Stories. Show all posts

Thursday, April 21, 2016

तेनाली राम और पारस पत्थर

तेनालीराम की बुद्धिमानी व चतुराई के कारण सभी उसे बहुत प्यार करते थे। परन्तु राजगुरु उससे ईर्ष्या करते थे। राजगुरु के साथ कुछ चापलूस दरबारी भी थे, जो उनके विचारों से सहमत थे। एक दिन सभी ने मिलकर तेनालीराम को अपमानित करने के लिए एक योजना बनाई।

अगले दिन दरबार में राजगुरु राजा कृष्णदेव राय से बोले, “महाराज, मैंने सुना है कि तेनालीराम ने पारस पत्थर बनाने की विद्या सीखी है। पारस पत्थर जादुई पत्थर होता है, जिससे लोहा भी सोना बन जाता है।”

“यदि ऐसा है, तो राजा होने के नाते वह पत्थर प्रजा की भलाई के लिए मेरे पास होना चाहिए। इस विषय में मैं तेनालीराम से बात करुँगा।”

“परन्तु महाराज! आप उससे यह मत कहना कि यह सूचना मैंने आपको दी है।” राजगुरु ने राजा से प्रार्थना करते हुए कहा।

उस दिन तेनालीराम के दरबार में आने पर राजा ने उससे कहा, “तेनाली, मैंने सुना है कि तुम्हारे पास पारस पत्थर है। तुमने लोहे को सोने में बदलकर बहुत धन इकट्ठा कर लिया है।”

तेनालीराम बुद्धिमान तो था ही सो वह तुरन्त समझ गया कि किसी ने राजा को उसके विरुद्ध झूठी कहानी सुनाकर उसे फंसाने की कोशिश की है।
इसलिए वह राजा को प्रसन्न करते हुए बोला, “जी महाराज, यह सत्य है। मैंने ऐसी कला सीख ली है और इससे काफी सोना भी बनाया है।”

“तब तुम अपनी कला का प्रदर्शन अभी इसी समय दरबार में करो।’ राजा ने कहा।

“महाराज! मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता। इसके लिए मुझे कुछ समय लगेगा। कल सुबह मैं आपको लोहे को सोने में परिवर्तित करने की कला दिखाऊँगा।” तेनालीराम बोला।

राजगुरु व उसके साथी समझ गए कि तेनालीराम अब फँस गया है, लेकिन वे यह जानने को उत्सुक थे कि तेनाली राम इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए क्या करता है? अगले दिन तेनालीराम गली के एक कुत्ते के साथ दरबार में आया। उस कुत्ते की पूँछ को उसने एक नली में डाला हुआ था। उसे इस प्रकार दरबार में आता देख हर व्यक्ति हँस रहा था, परन्तु यह देखकर राजा क्रोधित हो गए और बोले, “तेनाली, तुमने एक गली के कुत्ते को राजदरबार मे लाने की हिम्मत कैसे की?”

“महाराज, पहले आप मेरे प्रश्न का उत्तर दीजिए। क्या आप जानते हैं कि कुत्ते की पूँछ को कितने भी वर्षों तक एक सीधी नली में रखें, तब भी वह सीधी नही होती। वह अपनी कुटिल प्रकृति को कभी नहीं छोड सकती?” तेनालीराम ने कहा।

“हाँ! मैं इसके बारे मैं जानता हूँ।” राजा ने उत्तर दिया।
“महाराज, यहाँ मैं इसी बात को तो सिद्ध करना चाहता हूँ।” तेनाली राम बोला।

“अरे तेनाली, मूर्खों के समान बात मत करो। कुत्ते की पूँछ कभी सीधी हुई है जो तुम मुझसे पूछ रहे हो। बल्कि तुम जानते हो कि तुम इस कुत्ते की पूँछ को सीधा नहीं कर सकते हो, क्योंकि यह उसकी प्रकृति है।” राजा ने कहा।

“ठीक यही तो मैं आपको दिखाना चाहता हूँ और सिद्ध करना चाहता हूँ कि जब एक कुत्ते की पूँछ अपनी प्रकृति के विरुद्ध सीधी नहीं हो सकती, तो फिर लोहा अपनी प्रकृति को छोडकर सोना कैसे बन सकता है?” तेनालीराम ने जवाब दिया।

यह सुनते ही राजा कॄष्णदेव राय को तुरंत अपनी गलती का एहसास हो गया। 

वह समझ गए कि उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे राजगुरु की झुठी बातों पर आँख बंद करके विश्वास कर लिया। उन्होंने राजगुरु से तो कुछ नहीं कहा, परन्तु तेनालीराम को उसकी चतुराई के लिए पुरस्कृत किया।

यह देखकर राजगुरु व उनके साथी दरबारियों ने अपना सिर शर्म से झुका लिया क्योंकि उन लोगों के लिए यही अपमान व दण्ड था । इसके बाद तेनाली राम के खिलाफ कुछ भी कहने की उनकी हिम्मत नहीं होती थी ।
                                           ******

Monday, April 18, 2016

तेनालीराम और कंजूस सेठ

राजा कृष्णदेवराय के राज्य में एक कंजूस सेठ रहता था। उसके पास धन की कोई कमी नही थी, पर वह बहुत ही कंजूस था।

एक बार उसके कुछ मित्रों ने हँसी-2 में उसे एक कलाकार से अपना चित्र बनवाने के लिए तैयार कर लिया, उनके सामने तो वह मान गया, पर जब चित्रकार उसका चित्र बनाकर लाया, तो चित्र के मूल्य के रूप में चित्रकार को सौ स्वर्णमुद्राएँ दे देने की सेठ की नीयत नही हुई।

सेठ को एक तरकीब सूझी। चित्रकार को आया हुआ देखकर सेठ अपने घर के अंदर गया और कुछ ही क्षणों में अपना चेहरा बदलकर बाहर आया।

उसने चित्रकार से कहा, ‘तुम्हारा चित्र जरा भी ठीक नहीं बना है। तुम्हीं बताओ, क्या यह चेहरा मेरे चेहरे से जरा भी मिलता है?’ चित्रकार ने देखा, सचमुच में चित्र सेठ के चेहरे से नहीं मिल रहा था।

तभी सेठ बोला, ‘जब तुम ऐसा चित्र बनाकर लाओगे, जो बिल्कुल मेरी शक्ल से मिलेगा, तभी मैं उसे खरीदूँगा।’

दूसरे दिन चित्रकार एक और चित्र बनाकर लाया, जो हूबहू सेठ के उस चेहरे से मिलता था, जो सेठ ने पहले दिन बना रखा था। इस बार फिर से सेठ ने अपने चेहरे के हाव-भाव बदल लिए और चित्रकार के बनाए हुए चित्र में कमी निकालने लगा। वह चित्रकार बड़ा ही लज्जित हुआ। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि इस तरह की गलती उसके चित्र में क्यों हो रही थी?

अगले दिन वह फिर एक नया चित्र बनाकर ले गया, पर उसके साथ फिर वही हुआ। अब उसकी समझ में सेठ की चाल आ चुकी थी। वह जानता था कि यह मक्खीचूस सेठ असल में चित्र के पैसे नहीं देना चाहता, पर चित्रकार अपनी कई दिनों की मेहनत भी बेकार नहीं जाने देना चाहता था।

बहुत सोच-विचार करके वह चित्रकार तेनालीराम के पास पहुँचा और अपनी समस्या उनसे कह सुनाई।

कुछ समय सोचने के बाद तेनालीराम ने चित्रकार से कहा, ‘कल तुम उस सेठ के पास एक शीशा लेकर जाओ और कहो कि इस बार मैं आपकी बिलकुल असली तस्वीर लेकर आया हूँ। अच्छी तरह मिलाकर देख लीजिए। आपको कहीं कोई अंतर नहीं मिलेगा। बस, फिर अपना काम हुआ ही समझो।’

अगले दिन चित्रकार ने ऐसा ही किया।
वह चित्रकार एक शीशा लेकर सेठ के यहाँ पहुँचा और उसके सामने रख दिया।

‘लीजिए, सेठ जी, आपका बिलकुल सही चित्र। इसमें गलती की जरा भी गुंजाइश नहीं है।’ चित्रकार ने अपनी हँसी पर काबू पाते हुए कहा।

‘लेकिन यह तो शीशा है।’ सेठ ने झुँझलाते हुए कहा।

‘आपकी असली सूरत शीशे के अलावा बना भी कौन सकता है? जल्दी से मेरे चित्रों का मूल्य एक हजार स्वर्णमुद्राएँ निकालिए।’ चित्रकार बोला।

सेठ समझ गया कि यह सब तेनालीराम की सूझबूझ का परिणाम है। उसने तुरंत एक हजार स्वर्णमुद्राएँ चित्रकार को दे दीं।

तेनालीराम ने जब यह घटना महाराज कृष्णदेव राय को बताई तो वह खूब हँसे।
                                          ******

Tuesday, April 12, 2016

बादशाह ने बदला हुलिया

एक बार बादशाह ने बीरबल को ड़राने के लिए अपना बेहद ख़तरनाक रूप बनाया और सुनसान ज़गह में बीरबल के सामने अचानक ही आ गए।

बीरबल ने उनकी ख़तरनाक पोषाक और उनका हुलिया देखकर जिसमें कहीं सिर और सिर्फ़ 2 हाथ देखकर पहले तो खुश होकर उन्हे बैठाया, फिर कुछ इस तरह मुंह लटका कर बैठ गए जैसे गहरी सोच में डूबे हुए हो।

जब बादशाह अकबर ने बीरबल को इस तरह बैठे देखा तो उन्हे बेहद हैरानी हुई और उन्होनें दिल में सोचा की बीरबल को तो ड़रना चाहिए पर वो ड़रने की बज़ाए हैरान हो रहा था।

अब हारकर बादशाह ने उनसे उनके खुश होने और बाद में हैरान होने की वज़ह पूछी।

इस पर बीरबल ने नरम लहज़े में ज़वाब दिया, “आपको देखकर मैं बेहद खुश हुआ लेकिन आपको बहरूपिए के रूप में देखकर हैरानी हुई की आपको आखिर किसके ड़र से यह हुलिया बनाने की ज़रूरत पड़ गई।”

बादशाह बीरबल का जवाब सुनकर बेहद शर्मिंदा हुए और इस राज़ को राज़ ही बनाए रखने के लिए कहा।                                                                                   
                                           ******

Monday, April 11, 2016

तेनालीराम की बुद्धिमानी

महाराज कृष्णदेव कई बार अपने दरबारियों की बुद्धि का परीक्षण किया करते थे।
ऐसे ही उन्होंने एक दिन भरे दरबार में सभी छोटे-बड़े दरबारियों को हजार-हजार सोने की मुद्राएं दीं और फिर बोले, “आप सबको एक सप्ताह का समय दिया जाता है। सप्ताह भर के अंदर आपको यह धन अपने ऊपर खर्च करना है, लेकिन शर्त यह है कि आप लोग मुद्राएं खर्च करते समय हमारा मुंह जरूर देखें।”

सभी दरबारियों ने हंसी खुशी वह मुद्राएं ले लीं और बाजार की ओर चल दिए। खरीददारी तो वे करते, मगर राजा की शर्त याद आते ही परेशान हो उठते। कारण यह था कि मुद्राएं खर्च करते समय राजा का मुंह कैसे देखें।
इसी परेशानी में एक सप्ताह का समय गुज़र गया। राजा की आज्ञा को नज़रअंदाज भी नहीं किया जा सकता था। यदि महाराज ने पूछ लिया कि खर्च करने से पहले मेरा मुंह कैसे देखा तो क्या जवाब देंगे।

एक सप्ताह के बाद जब दरबार लगा तो सबसे पहले दरबारियों से महाराज ने यही पूछा, “हमें बताइए, आप लोगों ने क्या-क्या खरीदारी की?”

सभी दरबारियों की तरफ से राजपुरोहित बोले, “हम कुछ कैसे खरीद सकते थे महाराज, आपकी शर्त ही ऐसी थी। बाजार में आपका चेहरा हम कैसे और कहां देखते? इसलिए ना आपके दर्शन हुए और ना हम मुद्राएं खर्च कर सके।”
अब महाराज ने तेनालीराम से पूछा, “और तेनालीराम तुम। क्या तुम भी मुद्राएं खर्च नहीं कर पाए?”

तेनालीराम ने कहा, “महाराज! मैंने सारी मुद्राएं खर्च कर दी हैं।”

राजा ने कहा, “इसका मतलब तुम ने हमारी आज्ञा का पालन नहीं किया?”

इस पर तेनालीराम ने कहा, “हरगिज नहीं महाराज! मैं आपकी आज्ञा का अनादर कभी नहीं कर सकता। मैंने आपका चेहरा देखकर ही मुद्राएं खर्च की हैं।”

महाराज ने पूछा, “अच्छा! वह कैसे?”

तेनालीराम ने जवाब दिया, “महाराज हर एक मुद्रा पर आपका चित्र अंकित है।”

यह सुनते ही महाराज मुस्कुराने लगे और सभी दरबारी तेनालीराम का चेहरा देखते रह गए।
                                           ******

Wednesday, April 6, 2016

तिनके का सहारा

बादशाह अकबर अपने कुछ दरबारियों के साथ नौका विहार के लिये गये। जब नौका नदी के बीचों-बीच पहुंची तो बादशाह को मजाक सुझा।

अकबर ने बीरबल सहित अपने दरबारियों को एक तिनका दिखाया और बोले, “जो इस तिनके के सहारेे नदी पार कर लेगा, उसे मैं एक दिन के लिए बादशाह बना दूंगा।”

बीरबल बोला, “यह काम मैं काम कर सकता हूं मगर बादशाह बनने के बाद।”

बादशाह अकबर बोले, “ठीक है! आज के दिन के लिए मैं तुम्हे बादशाह बनाता हूं।”

बीरबल तिनका लेकर नदी में कुदने को तैयार हुए। कुदने से पहले उन्होनें अंगरक्षकों से कहा, “इस समय मेैं बादशाह हूँ, तुम अपने कर्तव्य का पालन करो।”

यह सुनते ही अंगरक्षकों ने बीरबल को पकड लिया और बोले, “आप बादशाह हेै इसलिए हम आपको आपकी जान-जोखिम में ड़ालने वाला काम नहीं करने देंगे।”

बीरबल ने काफी जद्दोजहद की मगर अंगरक्षकों ने उन्हें नहीं छोडा, इतने में नौका दूसरे किनारे पर जा लगी।

बादशाह अकबर बोले, “बीरबल! तुम हार गये।”

“हार कहां गया जहांपनाह, इस तिनके के सहारे ही तो मेैंने नदी पार की, यह अगर मेरे पास नहीं होता तो मैं बादशाह नही होता और अंगरक्षक मुझे नदी में कुदने से भला क्यों रोकते?”, बीरबल ने कहा।

बादशाह अकबर हंसकर बोले, “बीरबल तुमसे जीतना सचमुच बहुत मुश्किल काम है।”   
                                           ******

Friday, April 1, 2016

मुर्ख और ज्ञानी

एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा, “बीरबल, क्या तुम जानते हो कि एक मुर्ख और ज्ञानी व्यक्ति में क्या अंतर है ?”

“जी महाराज मैं जानता हुं।”, बीरबल ने कहा।

“क्या तुम विस्तार से बता सकते हो?”, अकबर ने कहा।

“महाराज, वह व्यक्ति जो अपनी बुद्धि का प्रयोग मुश्किल, चुनौतिपूर्ण तथा प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना, अपना नियन्त्रण खोए बिना करता है वह ज्ञानी होता है।”, बीरबल ने कहा। “परन्तु वह व्यक्ति जो प्रतिकूल परिस्थितियों को इस प्रकार सुलझाता है कि वे और प्रतिकूल हो जाती है, मुर्ख कहलाता है।”

बादशाह अकबर एक बार फिर बीरबल की चतुर हाजिरजवाबी से चकित रह गए।

बीरबल के चतुर जवाब से बादशाह के ह्रदय में उसका स्थान और पक्का हो गया।

                                         ******


Saturday, March 26, 2016

तेनालीराम और परियों से मुलाकात

एक बार राज दरबार में नीलकेतु नाम का यात्री राजा कॄष्णदेव राय से मिलने आया। पहरेदारों ने राजा को उसके आने की सूचना दी। राजा ने नीलकेतु को मिलने की अनुमति दे दी। यात्री एकदम दुबला-पतला था। 

वह राजा के सामने आया और बोला, “महाराज, मैं नीलदेश से आया हूं। मेरा नाम नीलकेतु है और इस समय मैं विश्व की यात्रा पर निकला हूं। सभी जगहों का भ्रमण करने के पश्चात आपके राज्य में पहुंचा हूं।”

राजा ने उसका स्वागत करते हुए उसे शाही अतिथि घोषित किया। राजा से मिले सम्मान से खुश होकर वह बोला, “महाराज! जहां पर सुंदर परियां रहती हैं, मैं उस जगह को जानता हूं। मैं अपनी जादुई शक्ति से उन्हें यहां पर बुला सकता हूं।” 

नीलकेतु की बात सुनकर राजा खुश होकर बोले, “हम भी परियों से मिलना चाहतें हैं। परियों से मिलने के लिए हमें क्या करना होगा?”

नीलकेतु ने राजा कृष्णदेव को रात्रि में अकेले तालाब के पास आने के लिए कहा और बोला कि, “महाराज! उस जगह मैं परियों को मिलने के लिए बुला सकता हूं।” नीलकेतु की बात मान कर राजा रात्रि में घोड़े पर बैठकर तालाब की ओर निकल गए।

तालाब के किनारे पहुंचने पर पुराने किले के पास नीलकेतु ने राजा कृष्णदेव का स्वागत किया और बोला, “महाराज! मैंने परियों से मिलने की सारी व्यवस्था कर दी है। वह सब परियां किले के अंदर हैं।”

राजा कृष्णदेव राय अपने घोड़े से उतर कर नीलकेतु के साथ किले के अंदर जाने लगे। उसी समय राजा को कुछ शोर सुनाई दिया। उन्होनें देखा की उनकी सेना ने नीलकेतु को पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया था। 

यह सब देख राजा ने आश्चर्यचकित होकर पूछा, “यह सब क्या हो रहा है?”

तभी किले के अंदर से तेनालीराम बाहर निकलते हुए बोले, “महाराज! मैं आपको बताता हूं?”

तेनालीराम ने राजा को बताया, “यह नीलकेतु हमारे एक शत्रु राज्य का रक्षा मंत्री है और महाराज....,इस किले के अंदर कुछ भी नहीं है। यह नीलकेतु तो आपको जान से मारने की तैयारी कर रहा है।”

राजा ने तेनालीराम को अपनी रक्षा करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा, “तेनालीराम यह बताओं, तुम्हें यह सब पता कैसे चला?”

तेनालीराम ने राजा को सच्चाई बताते हुए कहा, “महाराज आपके दरबार में जब नीलकेतु आया था, तभी मैं समझ गया था कि कुछ तो गड़बड़ ज़रूर है। फिर मैंने हमारे गुप्तचरों से इसका पीछा करने को कहा और जहां पर नीलकेतु आपको मारने की योजना बना रहा था, वहां पर हमारे गुप्तचरों ने सब कुछ देख और सुन लिया।” तेनालीराम की समझदारी पर राजा कृष्णदेव ने खुश होकर उन्हें धन्यवाद दिया।

                                               ******

Friday, March 25, 2016

तेनालीराम बने महामूर्ख

राजा कृष्णदेव राय होली का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाते थे। इस अवसर पर हास्य-मनोरंजन के कई कार्यक्रम होते थे। हर कार्यक्रम के सफल कलाकारों को पुरस्कार भी दिया जाता था। सबसे बड़ा पुरस्कार ‘महामूर्ख’ की उपाधि पाने वाले को दिया जाता था।

कृष्णदेव राय के दरबार में तेनालीराम सब का मनोरंजन करते थे। वह बहुत तेज दिमाग के थे। उन्हें हर साल का सर्वश्रेष्ठ ‘हास्य कलाकार’ का पुरस्कार तो मिलता ही था, ‘महामूर्ख’ का खिताब भी हर साल वही जीत ले जाते। दरबारी इस कारण से उनसे जलते थे। उन्होंने एक बार मिलकर तेनालीराम को हराने की युक्ति निकाली।

इस बार होली के दिन उन्होंने तेनालीराम को खूब छककर भांग पिलवा दी। होली के दिन तेनालीराम भांग के नशे में देर तक सोते रहे। उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा दोपहर हो रही थी। वह भागते हुए दरबार पहुंचे। तब तक आधे कार्यक्रम खत्म हो चुके थे।

राजा कृष्णदेव राय उन्हें देखते ही डपटकर पूछ बैठे, “अरे मूर्ख तेनालीराम जी, आज के दिन भी भांग पीकर सो गए?”


राजा ने तेनालीराम को मूर्ख कहा, यह सुनकर सारे दरबारी खुश हो गए।

उन्होंने भी राजा की हां में हां मिलाई और कहा, “आपने बिल्कुल ठीक कहा, तेनालीराम मूर्ख ही नहीं महामूर्ख है।”

जब तेनालीराम ने सब के मुंह से यह बात सुनी तो वे मुस्कराते हुए राजा से बोले, “धन्यवाद महाराज, आपने अपने मुंह से मुझे महामूर्ख घोषित कर आज के दिन का सबसे बड़ा पुरस्कार दे दिया।”

तेनालीराम की यह बात सुनकर दरबारियों को अपनी भूल का पता चला, पर अब वे कर भी क्या सकते थे? क्योंकि वे खुद ही अपने मुंह से तेनालीराम को महामूर्ख ठहरा चुके थे। हर साल की तरह इस साल भी तेनालीराम ‘महामूर्ख’ का पुरस्कार जीत ले गए।

                                                ******

Tuesday, March 22, 2016

रेत और चीनी

बादशाह अकबर के दरबार की कार्यवाही चल रही थे, तभी एक दरबारी हाथ में शीशे का एक मर्तबान लिए वहां आया।

बादशाह ने पूछा, “क्या है इस मर्तबान में?”

दरबारी बोला, “इसमें रेत और चीनी का मिश्रण है।”

बादशाह अकबर ने फिर पूछा, “वह किसलिए।”

“माफी चाहता हूं हुजूर”, दरबारी बोला। “हम बीरबल की काबिलियत को परखना चाहते हैं, हम चाहते हैं की वह रेत से चीनी का दाना-दाना अलग कर दे।”

बादशाह अब बीरबल से कहा, “देख लो बीरबल, रोज ही तुम्हारे सामने एक नई समस्या रख दी जाती है, अब तुम्हे बिना पानी में घोले इस रेत में से चीनी को अलग करना है।”

“कोई समस्या नहीं है जहांपनाह”, बीरबल बोले। “यह तो मेरे बाएं हाथ का काम है”, कहकर बीरबल ने मर्तबान उठाया और चल दिया दरबार से बाहर!


बीरबल बाग में पहुंचकर रुका और मर्तबान में भरा सारा मिश्रण आम के एक बड़े पेड़ के चारों और बिखेर दिया, “यह तुम क्या कर रहे हो?”, एक दरबारी ने पूछा।

बीरबल बोले, “यह तुम्हे कल पता चलेगा।”

अगले दिन फिर वे सभी उस आम के पेड़ के नीचे जा पहुंचे, वहां अब केवल रेत पड़ी थी, चीनी के सारे दाने चीटियां बटोर कर अपने बिलों में पहुंचा चुकी थीं, कुछ चीटियां तो अभी भी चीनी के दाने घसीट कर ले जाती दिखाई दे रही थीं!
“लेकिन सारी चीनी कहां चली गई?” दरबारी ने पूछा

“रेत से अलग हो गई”, बीरबल ने कहा।

यह सुनकर सभी जोर से हंस पड़ें।

बादशाह ने दरबारी से कहा कि, “अब तुम्हें चीनी चाहिए तो चीटियों के बिल में घुसों।”

सभी ने जोर का ठहाका लगाया और बीरबल की अक्ल की दाद दी।

                                              ******

Monday, March 21, 2016

हरा घोड़ा

एक दिन बादशाह अकबर घोड़े पर बैठकर शाही बाग में घूमने गए। साथ में बीरबल भी था। चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर बादशाह अकबर को बहुत आनंद आया। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए तो घोड़ा भी हरे रंग का ही होना चाहिए।

उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल मुझे हरे रंग का घोड़ा चाहिए। तुम मुझे सात दिन में हरे रंग का घोड़ा लाकर दो। यदि तुम हरे रंग का घोड़ा नही ला सके तो हमें अपनी शक्ल मत दिखाना।”

हरे रंग का घोड़ा तो होता ही नहीं है। बादशाह अकबर और बीरबल दोनों को यह मालूम था। लेकिन बादशाह अकबर को तो बीरबल की परीक्षा लेनी थी।
दरअसल, इस प्रकार के अटपटे सवाल करके वे चाहते थे कि बीरबल अपनी हार स्वीकार कर लें और कहें कि जहांपनाह मैं हार गया, मगर बीरबल भी अपने जैसे एक ही थे। वह अकबर के हर सवाल का सटीक उत्तर दे देते थे।

बीरबल हरे रंग के घोड़े की खोज के बहाने सात दिन तक इधर-उधर घूमते रहे। आठवें दिन वे दरबार में हाजिर हुए और बादशाह से बोले, “जहांपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।”

बादशाह को बहुत आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, “जल्दी बताओ, कहां है हरा घोड़ा?”


बीरबल ने कहा, “जहांपनाह! घोड़ा तो आपको मिल जाएगा, मैंने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है, मगर उसके मालिक ने दो शर्त रखी हैं।”
“पहली शर्त तो यह है कि घोड़ा लेने के लिए आपको स्वयं जाना होगा।” बीरबल ने कहा।

अकबर ने कहा, “यह तो बड़ी आसान शर्त है। दूसरी शर्त क्या है?”

बीरबल ने कहा, “घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसे लाने का दिन भी खास ही होगा। उसका मालिक कहता है कि सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन आकर उसे ले जाओ।”

बादशाह अकबर बीरबल का मुंह देखते रह गए।

बीरबल ने हंसते हुए कहा, “जहांपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो, तो ये शर्तें भी माननी ही पड़ेगी।”

यह सुनकर बादशाह अकबर खिलखिला कर हंस पड़े। बीरबल की चतुराई से वह खुश हुए। वह समझ गए कि बीरबल को मूर्ख बनाना सरल नहीं है।
                                             ******

Friday, March 18, 2016

तेनालीराम की घोषणा

एक बार राजा कृष्णदेव राय से पुरोहित ने कहा, “महाराज, हमें अपनी प्रजा के साथ सीधे जुड़ना चाहिए।” पुरोहित की बात सुनकर सभी दरबारी चौंक पड़े। वे पुरोहित की बात समझ न पाए। तब पुरोहित ने अपनी बात समझाते हुए उन्हें बताया, “दरबार में जो भी चर्चा होती है, हर सप्ताह उस चर्चा की प्रमुख बातें जनता तक पहुंचाई जाएं। ताकि प्रजा भी उन बातों को जानें।”

मंत्री ने कहा, “महाराज, विचार तो वास्तव में बहुत उत्तम है। तेनालीराम जैसे अकलमंद और चतुर व्यक्ति ही इस कार्य को सुचारु रूप से कर सकते हैं। साथ ही तेनालीराम पर दरबार की विशेष जिम्मेदारी भी नहीं है।”

राजा ने मंत्री की बात मान ली और तेनालीराम को यह काम सौंप दिया। तय किया गया की तेनालीराम जनहित और प्रजा-हित की सारी बातें, जो राजदरबार में होंगी, लिखित रूप से दरोगा को देंगे। दरोगा नगर के चौराहों पर मुनादी कराकर जनता और प्रजा को उन बातों की सूचनाएं देगा।

तेनालीराम सारी बात समझ गया था। वह यह भी समझ गया था कि मंत्री ने उसे जबरदस्ती फंसाया है। तेनालीराम ने भी अपने मन में एक योजना बनाई। सप्ताह के अंत में उसने मुनादी करने के लिए दरोगा को एक पर्चा थमा दिया। दरोगा ने पर्चा मुनादी वाले को पकड़ाकर कहा, “जाओ और मुनादी करा दो।”


मुनादी वाला सीधा चौराहे पर पहुंचा और ढोल पीट-पीटकर मुनादी करते हुए बोला, “सुनो-सुनो, नगर के सारे नागरिकों सुनो। महाराज चाहते हैं कि दरबार में जनहित के लिए जो फैसले किए गए हैं, उन्हें सारे नगरवासी जानें। उन्होंने श्रीमान तेनालीराम को यह कठिन काम सौंपा है। हम उन्हीं की आज्ञा से आपको यह समाचार सुना रहे हैं। ध्यान देकर सुनो। महाराज चाहते हैं कि प्रजा के साथ पूरा न्याय हो। अपराधी को दंड मिले। इस मंगलवार को राजदरबार में इसी बात को लेकर काफी गंभीर चर्चा हुई। महाराज चाहते थे कि पुरानी न्याय-व्यवस्था की अच्छी और साफ-सुथरी बातें भी इस न्याय प्रणाली में शामिल की जाएं। इस विषय में उन्होंने पुरोहितजी से पौराणिक न्याय-व्यवस्था के बारे में जानना चाहा किंतु पुरोहितजी इस बारे में कुछ न बता सके, क्योंकि वे दरबार में बैठे ऊंघ रहे थे। उन्हें इस दशा में देखकर राजा कृष्णदेव राय को गुस्सा आ गया। उन्होंने भरे दरबार में पुरोहितजी को फटकारा। आज सीमाओं की सुरक्षा पर राजदरबार में चर्चा हुई किंतु सेनापति उपस्थित न थे, इस कारण सीमाओं की सुरक्षा की चर्चा आगे न हो सकी। राजा ने मंत्री को कड़े आदेश दिए हैं कि राजदरबार में सारे सभासद ठीक समय पर आएं।”

यह कहकर मुनादी वाले ने ढोल बजा दिया। इस प्रकार हर सप्ताह नगर में जगह-जगह मुनादी होने लगी।


हर मुनादी में तेनालीराम की चर्चा हर जगह होती थी। तेनालीराम की चर्चा की बात मंत्री, सेनापति और पुरोहित के कानों में भी पहुंची। वे तीनों बड़े चिंतित हो गए, कहने लगे, “तेनालीराम ने सारी बाजी ही उलटकर रख दी। जनता समझ रही है कि वे दरबार में सबसे प्रमुख हैं। वह जानबूझकर हमें बदनाम कर रहा है।”

दूसरे ही दिन जब राजा दरबार में थे तो मंत्री ने कहा, “महाराज, हमारा संविधान कहता है कि राजकाज की समस्त बातें गोपनीय होती हैं, उन बातों को जनता को बताना ठीक नहीं।”

तभी तेनालीराम बोल पड़ा, “बहुत अच्छे मंत्रीजी, आपको शायद उस दिन यह बात याद नहीं थी। आपको भी तभी याद आया, जब आपके नाम का ढोल पिट गया।”

यह सुनकर सारे दरबारी हंस पड़े। बेचारे मंत्रीजी की शक्ल देखने लायक थी।
राजा कृष्णदेव राय भी सारी बात समझ गए। वे मन ही मन तेनालीराम की सराहना कर रहे थे।                                
                                               ******

Thursday, March 17, 2016

तेनालीराम और लाल मोर

राजा कृष्णदेव राय को अनोखी चीजों को जमा करने का बहुत शौक था। सभी दरबारी उन्हें खुश करने के लिए ऐसी ही चीजों की खोज में लगे रहते थे ताकि राजा को खुश करके उनसे मोटी रकम वसूल सकें।

एक बार राजा कृष्णदेव राय के दरबार में एक दरबारी ने एक मोर को लाल रंग में रंग कर पेश किया और कहा, “महाराज इस लाल मोर को मैंने बहुत मुश्किल से मध्यप्रदेश के घने जंगलों से आपके लिए पकड़ा है।” 

राजा ने बहुत गौर से मोर को देखा। उन्होंने लाल मोर पहले कहीं नहीं देखा था।
राजा बहुत खुश हुए… उन्होंने कहा, “वास्तव में आप अद्भुत चीज लाएं है।आप बताएं इस मोर को लाने में कितना खर्चा हुआ।” 

दरबारी अपनी प्रशंसा सुनकर आगे की चाल के बारे में सोचने लगा।
उसने कहा, “मुझे इस मोर को खोजने में करीब 25 हजार रुपए खर्च करने पड़े।”

राजा ने उसे 25 हजार रुपए के साथ 5 हजार पुरस्कार राशि देने की भी घोषणा की। राजा की घोषणा सुनकर वह दरबारी तेनालीराम की तरफ देखकर मुस्कराने लगा।

तेनालीराम उसकी कुटिल मुस्कराहट देखकर समझ गए कि यह जरूर उस दरबारी की चाल है। वे जानते थे कि लाल रंग का मोर कहीं नहीं होता। बस फिर क्या था, तेनालीराम एक चित्रकार की तलाश में जुट गए।
दूसरे ही दिन उन्होंने एक चित्रकार को खोज निकाला। वे उसके पास 4 मोर लेकर गए और उन्हें रंगवाकर राजा के सामने पेश किया।

“महाराज हमारे दरबारी मित्र 25 हजार में केवल 1 मोर लेकर आए थे, पर मैं उतने में 4 लेकर आया हूं।” तेनालीराम ने कहा

वाकई मोर बहुत खूबसूरत थे। राजा ने तेनालीराम को 30 हजार रुपए देने की घोषणा की। तेनालीराम ने यह सुनकर एक व्यक्ति की तरफ इशारा किया और कहा, “महाराज अगर कुछ देना ही है तो इस चित्रकार को दें। इसी ने इन नीले मोरों को इतनी खूबसूरती से रंगा है।”

राजा को सारा गोरखधंधा समझते देर नहीं लगी। वे समझ गए कि पहले दिन दरबारी ने उन्हें मूर्ख बनाया था।

राजा ने उस दरबारी को 30 हजार रुपए लौटाने के साथ 5 हजार रुपए जुर्माने का आदेश दिया। चित्रकार को उचित पुरस्कार दिया गया। दरबारी बेचारा क्या करता, वह बेचारा-सा मुंह लेकर रह गया।
                                              ******

Wednesday, March 16, 2016

मोम का शेर

पुराने समय में बादशाह एक दूसरे की बुद्धि की परीक्षा लिया करते थे।

एक बार फ़ारस के बादशाह ने अकबर को नीचा दिखाने के लिए एक शेर बनवाया और उसे एक पिंजरे में बंद करवा दिया, इस पिंजरे को उन्होनें एक दूत के हाथों बादशाह अकबर के पास भेजा और कहलवा दिया कि यदि बादशाह अकबर के दरबार में कोई भी बुद्धिमान हो तो इस शेर को बिना पिंजरा खोले ही पिंजरे से बाहर निकाल दे। साथ ही ये शर्त भी रखी की अगर अकबर के दरबार में से कोई भी इस प्रश्न को हल नही कर सका तो फ़ारस के बादशाह का सारे राज्य पर अधिकार हो जाएगा।

अब तो बादशाह अकबर बड़े चिंतित हुए उन्होनें दरबार में ये प्रश्न रखा। इस वक्त बीरबल भी वहाँ उपस्थित नही थे। अन्य कोई भी दरबारी इस प्रश्न को हल ना कर सका।

अब बादशाह अकबर को बड़ी चिंता हुई की शान भी मिट्टी में मिल जाएगी और राज्य भी हाथ से चला जाएगा।

उसी वक्त बीरबल भी दरबार में आ पहुंचा। बादशाह ने बीरबल के सामने भी यह प्रश्न रखा। बीरबल ने अच्छी तरह शेर को देखा फिर एक लम्बी गरम लोहे की छड़ी से उन्होनें उस शेर को छुआ और थोड़ी देर में शेर को पिंजरे से गायब कर दिया। कारण यह था की शेर मोम का बना हुआ था जो दूर से देखने पर धातु का प्रतीत होता था।

इस बात को बीरबल ने पहचान लिया। फ़ारस का राज़दूत बीरबल की बुद्धिमानी को देखकर दंग रह गया और बादशाह अकबर भी बड़े प्रसन्न हुए।
                                             ******

Tuesday, March 15, 2016

Birbal Outwits Cheat

A farmer and his neighbor once went to Emperor Akbar's court with a complaint. 

“Your Majesty, I bought a well from him,” said the farmer pointing to his neighbor, “and now he wants me to pay for the water.”

“That’s right, your Majesty,” said the neighbor. “I sold him the well but not the water!”

The Emperor asked Birbal to settle the dispute.

“Didn’t you say that you sold your well to this farmer?” Birbal asked the neighbor. “So, the well belongs to him now, but you have kept your water in his well. Is that right? Well, in that case you will have to pay him a rent or take your water out at once.”

The neighbor realized that he was outwitted. He quickly apologized and gave up his claim.
                                            ******


Monday, March 14, 2016

The True King

The King of Iran had heard that Birbal was one of the wisest men in the East and desirous of meeting him sent him an invitation to visit his country.

In due course, Birbal arrived in Iran.

When he entered the palace he was flabbergasted to find not one but six kings seated there. All looked alike. All were dressed in kingly robes. Who was the real king? 

The very next moment he got his answer. Confidently, he approached the king and bowed to him.

“But how did you identify me?” the king asked, puzzled.

Birbal smiled and explained: “The false kings were all looking at you, while you yourself looked straight ahead. Even in regal robes, the common people will always look to their king for support.”

Overjoyed, the king embraced Birbal and showered him with gifts.
                                             ******

Sunday, March 13, 2016

The Sharpest Shield and Sword

A man who made spears and shields once came to Akbar's court. 

“Your Majesty, nobody can make shields and spears to equal mine," he  said.“My shields are so strong that nothing can pierce them and my spears are so sharp that there's nothing they cannot pierce." 

“I can prove you wrong on one count certainly," said Birbal suddenly. 

“Impossible!" declared the man. 

“Hold up one of your shields and I will pierce it with one of your spears," said Birbal with a smile.

                                             ******
       

Saturday, March 12, 2016

चतुर बीरबल

एक दिन बादशाह अकबर ने कागज़ पर कलम से एक लम्बी लकीर खींची और
बीरबल को बुलाकर कहा,“बीरबल ना तो ये लकीर घटायी जाए, और ना ही मिटायी जाए लेकिन छोटी हो जाए?"

बीरबल ने फ़ौरन उस लकीर के नीचे कलम से एक दूसरी बड़ी लकीर खींच दी।

“ये देखिए ज़हांपनाह", बीरबल बोले,“अब आपकी लकीर इस लकीर से छोटी हो गयी।"

बादशाह अकबर यह देखकर बहुत खुश़ हुए और बीरबल की अक्ल की दाद दी।
                                              ******